पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने साफ कर दिया है कि फिलहाल वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास नहीं लेंगे और अगले साल भी इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलेंगे। आइपीएल-13 में अपना आखिरी मैच खेल रहे धोनी से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टॉस के दौरान जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा कि क्या चेन्नई के लिए आपका ये आखिरी आईपीएल मैच है? तो धोनी ने इस सवाल के जवाब में कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं।"

Advertisement

धोनी के इस जवाब से साफ हो गया है कि वह आईपीएल 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे। धोनी पहले सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी इस साल अगस्त में कहा था कि धोनी 2021 और 2022 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलेंगे।

Advertisement

धोनी ने इस साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार का आईपीएल, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी का आखिरी आईपीएल होगा।

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

धोनी 2010, 2011 और 2018 में चेन्नई को आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम चार बार उपविजेता भी रही है। धोनी आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार