6 अप्रैल, मुंबई इंडियंस (CRICKETNMORE)। आईपीएल के पहले मैच के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मुंबई पुहंच चुकी है। गौरतलब है कि वानखेड़े मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2018 का पहला मैच खेला जाएगा।
Advertisement
इसके अलावा सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मुंबई तो जरूर पहुंच गई है लेकिन बिना अपने कप्तान धोनी के।
खबरों की मानें तो धोनी टीम के साथ मुंबई नहीं पहुंचे हैं। अभी हाल ही में धोनी को पद्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। जिसके कारण धोनी इस महान सम्मान को पाने कि लिए दिल्ली गए हुए थे।
यानि धोनी दिल्ली से मुंबई अकेले पहुंचेगें। आपको बता दें कि 2 साल के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल में शिरकत करने वाली है। जिससे फैन्स के बीच काफी उत्सुकता है।