मोहाली, 8 अप्रैल (CRICKETNMORE)| मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस 12वें संस्करण में शानदार फॉर्म में है। उसे अभी तक सिर्फ एक हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली है। बाकी उसने सभी मैच अपने कब्जे में किए हैं, लेकिन मंगलवार को उसका सामना ऐसी टीम से जिसके पास वो खिलाड़ी है जो कहीं से भी मैच पलट सकता है।

Advertisement

चेन्नई एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। कोलकाता इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद आ रही है लेकिन चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता को वो मैच जरूर याद होगा जहां आंद्रे रसेल ने बेंगलोर के हाथों से जीत बाजी छीन ली थी। 

Advertisement

रसेल कोलकाता की ताकत बन गए हैं। उनके दम पर टीम इस आत्मविश्वास में रहती है कि अगर वो हैं तो मैच जीत सकते हैं। 

चेन्नई भी इस मैच में एक अच्छी जीत हासिल करते हुए आ रही है। उसने पंजाब को एक कम स्कोर वाले मैच में जीतने से रोक दिया था। चेन्नई की मजबूत पक्ष उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जो अपनी शानदार रणनीति के कारण किसी भी बल्लेबाज या टीम को रोक सकते हैं। 

धोनी ऐसा पहले भी कर चुके हैं। पंजाब के क्रिस गेल को उन्होंने चलने नहीं दिया था तो वहीं बेंगलोर के खिलाफ मैच में विराट कोहली को भी शांत रखा था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस मैच में रसेल को कैसे रोकते हैं। 

धोनी की खासियत है कि वह किसी एक बल्लेबाज के इर्द गिर्द ताना नहीं बुनते हैं बल्कि पूरी टीम को लेकर चलते हैं। कोलकाता के पास रसेल के अलावा क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक भी हैं जो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। सुनील नरेन को कोलकाता जब-तब सलामी बल्लेबाजी के लिए भेजती है और उन्होंने कई बार तेजी से रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। 

Advertisement

चेन्नई के पास गेंदबाज भी ऐसे हैं जिनके पास अनुभव की कमी नहीं है। हरभजन सिंह, शेन वॉटसन, रवींद्र जडेजा के पास वो अनुभव है जो अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। ड्वायन ब्रावो के चोटिल होने उसे झटका लगा है लेकिन पिछले मैच में आईपीएल पदार्पण करने वाले स्कॉट कुगलेजिन उनकी कमी पूरी कर सकते हैं। 

वहीं अगर चेन्नई की बल्लेबाजी की बात की जाए तो बेशक वह पिछले मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी लेकिन कोलकाता के सामने वह बड़ा स्कोर करने का दम रखती है। 

फाफ डु प्लेसिस ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाया था। वहीं वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना का बल्ला इस प्रारुप में कभी भी गरज सकता है। धोनी अंत में हर मैच में अहम योगदान दे रहे हैं। 

Advertisement

चेन्नई को हालांकि कोलकाता की स्पिन तिगड़ी- कुलदीप यादव, पीयूष चावला और नरेन से बचना होगा। यह तीनों रनों पर अंकुश लगाने के साथ ही विकेट निकालने में माहिर हैं। 

टीमें : 

चेन्नई: अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, स्कॉट कुग्गेलेइजन।

Advertisement

कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार