आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। इससे पहले दोनों ही टीमों बीच इस सीजन जो मुकाबला खेला गया था जिसमें मुंबई की टीम को जीत हासिल हुई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, 30वां मैच, Match Details:
- दिनांक - रविवार, सितंबर 19, 2021
- समय - शाम 7:30 बजे
- स्थान - शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, 30वां मैच, Match Preview:
चेन्नई सुपर किंग्स का बल्लेबाजी क्रम बेहद लंबा और मजबूत है। अगर पहले मैच में फाफ डु प्लेसिस उपलब्ध नहीं होते है तो मोईन अली या रायडू में से कोई एक रुतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग की कमान संभालेगा। जडेजा टीम के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ सीएसके के लिए एक्स फैक्टर है।
गेंदबाजी की बात करे तो टीम में तेज गेंदबाजी में सैम कुरेन, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर है। इमरान ताहिर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस के पास भी एक विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम है। ईशान किशन टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। कीरोन पोलार्ड से एक बार फिर फिनिशिंग की उम्मीद होगी।
गेंदबाजी की बात करे तो मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज हैं जो विपक्षी बल्लेबाजों को संकट में डाल सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, Head To Head:
- कुल मैच - 33
- चेन्नई सुपर किंग्स - 13
- मुंबई इंडियंस - 20
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, 30वां मैच
फाफ डु प्लेसिस शायद ही पहले मैच में टीम में नजर आए। उनको ग्रोइन इंजरी है जिसकी वजह से वो पहले मैच से बाहर रह सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, 30वां मैच संभावित प्लेइंग इलेवन:
चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़, रोबिन उथप्पा, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड
मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स नीशम, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, 30वां मैच Blitzpools फैंटसी इलेवन:
- विकेटकीपर- ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक
- बल्लेबाज- सुरेश रैना, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव
- ऑलराउंडर- मोईन अली, रवींद्र जडेजा
- गेंदबाज- शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर
Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads