7 अप्रैल, मुंबई (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स 2 साल के बाद वापसी कर रही है। धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में कप्तान के तौर पर नजर आने वाले है।
साल 2016- 17 के विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी ने आखिरी बार कप्तानी करी थी।