रवींद्र जडेजा (22) की आतिशी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दो विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

Advertisement

केकार की ओर से सुनिल नारायण ने तीन जबकि प्रसिद्द कृष्णा, लॉकी फग्र्युसन, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शानदार शुरुआत रही और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। रसेल ने गायकवाड़ को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया । गायकवाड़ ने 28 गेंदो में तीन दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से धुआंधार 40 रन बनाए।

इसके बाद मोइन अली ने डुप्लेसी के साथ पारी को आगे बढ़ाया पर डुप्लेसी भी 30 गेंदो में सात चौकों के सहारे सर्वाधिक 43 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अंबाती रायुडू (10), सुरेश रैना (11), कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (1) और सैम कुरेन (4) रन बनाकर आउट हुए। देखें स्कोरकार्ड

सीएसके की टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा था तभी मोइन अली भी 28 गेंदो में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके को दो ओवर में 26 रनों की दरकार थी और क्रीज पर जडेजा थे। जडेजा ने 19वें ओवर में 22 रन बनाकर खेल को बदल दिया ।

जडेजा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंदो में दो चौकों और दो छक्को की मदद से 22 रन बनाए। इसके बाद शार्दूल और दीपक चहर नाबाद रहे और क्रमश: तीन और एक रन बनाकर सीएके की जीत सुनिश्चित की।

 
Advertisement

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुभमन गिल का विकेट 10 के योग्य पर गवां दिया। गिल ने नौ रनों की पारी खेली। गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी ने सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर के साथ पारी को संभाला और दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी भी हुई। शार्दूल ने केकेआर के लिए पिछले दो मैचों से लागातार मैच जिताऊ पारी खेलने वाले अय्यर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अय्यर ने 15 गेंदो में तीन चौको के सहारे 18 रन बनाए।

अय्यर के बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने त्रिपाठी के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशीश की पर हेजलवुड ने मोर्गन को आउट कर केकेआर को करारा झटका दिया। मोर्गन ने आठ रन की पारी खेली।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा और त्रिपाठी ने केकेआर की पारी को आगे बढ़ाने की कोशीश की पर जडेजा ने त्रिपाठी को आउट कर केकेआर को चौथा झटका दिया। त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदो में चार चौकों और एक छक्कों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद आंद्रे रसेल (20) ने बनाए। केकेआर के लिए अंत के ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आतिशी पारी खेलते हुए 11 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए । राणा ने 27 गेंदो में तीन चौकों और एक छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए जबकि सुनिल नारायण बिना खाता खोले नाबाद रहे।

सीएसके की ओर से शार्दूल ठाकुर और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार