इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक बार फिर चेतेश्वर पुजारा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। पुजारा जहां 33 गेंद पर मात्र नौ रन बना सके वहीं अजिंक्य रहाणे दूसरे दिन की पहली गेंद पर महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। सोशल मीडिया पर फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

लेकिन, अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो आप पाएंगे कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। 2020 से लेकर अब तक विराट कोहली की फॉर्म चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से भी खराब चल रही है।

Advertisement

विराट कोहली ने पिछली 16 टेस्ट पारियों में 24.18 की मामूली औसत से 387 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74 रन का है। इसके अलावा वह पिछले एक साल में 3 बार डक पर भी आउट हो चुके हैं। वहीं अगर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के आंकड़ों पर आप नजर डालेंगे तो इन दोनों ही बल्लेबाजों को आप विराट कोहली से बेहतर स्थिति में पाएंगे।

चेतेश्वर पुजारा ने पिछली 23 पारियों में 5 अर्धशतक की मदद से 25.09 के औसत से 552 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रहा। वहीं अजिंक्य रहाणे ने 22 पारियों में 25.76 के औसत से 541 रन बनाए हैं। रहाणे ने 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन है जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही आया था। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार