27 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट में पुजारा 106 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में पुजारा ने 319 गेंद का सामना किया और साथ ही अपने शतकीय पारी में 10 चौके जमाने में सफल रहे। स्कोरकार्ड

Advertisement

पुजारा ने कैप्टन कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 170 रन की पार्टनरशिप की। आपको बता दें कि अपने टेस्ट करियर में 17वां शतक जमाकर पुजारा ने एक खास कमाल अपने टेस्ट करियर में कर दिखाया है।

Advertisement

पुजारा ने मेलबर्न टेस्ट में 280 गेंद पर शतक जमाया। अपने टेस्ट करियर में पुजारा के द्वारा जमाया गया यह सबसे धीमा शतक है।

वैसे आपको बता दें कि पिछले 15 साल में विराट कोहली के नाम भारत के तरफ से सबसे धीमा शतक टेस्ट में जमाने का रिकॉर्ड है। विराट कोहली ने साल 2012 में नागपुर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 289 गेंद पर शतक जमाया था।

आपको बता दें कि विराट कोहली भी मेलबर्न टेस्ट में शतक जमाने से चुक गए हैं और 82 रन पर आउट हुए। ये खबर लिखे जाने तक भारत की टीम के 400 रन पूरे हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार