4 जनवरी। भले ही सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पुजारा दोहरा शतक जमाने से चुक गए लेकिन अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। पुजारा 193 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर आउट हुए।

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी मैराथन पारी में 373 गेंद का सामना किया। अपनी पारी में पुजारा ने 22 चौके जमाए। आपको बता दें कि जब चेतेश्वर पुजारा आउट हुए तो वापस पवेलियन लौटने के समय सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद हर एक दर्शक ने खड़े होकर इस महान बल्लेबाज की पारी का सम्मान दिया।

पुजारा भी दर्शकों के ऐसे सम्मान को पाकर काफी खुश भी नजर आए। आपको बता दें कि सिडनी टेस्ट की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 548 मिनट कर बल्लेबाजी की।

गौरतलब है कि साल 2004 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सिडनी टेस्ट मैच के दौरान महान सचिन तेंदुलकर ने 241 रन की मैराथन पारी खेली थी। उस महान पारी में सचिन तेंदुलकर ने 436 गेंद का सामना किया था। अपनी पारी में सचिन तेंदुलकर ने 613 मिनट तक बल्लेबाजी की थी और साथ ही 33 चौके जमाए थे।

हालांकि इस मैच में सचिन नाबाद रहे थे लेकिन जब पारी घोषित होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे तो सिडनी में हर एक दर्शक ने महान सचिन तेंदुलकर को खड़े होकर उऩकी मैराथन पारी का सम्मान किया था।

Advertisement

वहीं अब 14 साल के बाद पुजारा ने सिडनी टेस्ट में 193 रन की पारी खेलकर उसी इतिहास को एक बार फिर दोहराने पर मजबूर किया और हर फैन्स ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार