भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए खेलते हुए लगातार तीसरा शतक जड़ दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा ने 198 गेंदों में 16 चौकों की मदद से नाबाद 128 रन बना लिए हैं। डरहम के खिलाफ खेलते हुए पुजारा ने शुक्रवार को 162 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने वोस्टरशायर के खिलाफ उन्होंने 206 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

डर्बीशायर के खिलाफ ससेक्स के लिए डेब्यू करते हुए पुजारा ने नाबाद 201 रन बनाए थे। वह मोहम्मद अजरुद्दीन के बाद काउंटी चैंपियनशिप में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 

Advertisement

बता दें खराब फॉर्म के चलते पुजारा को भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक जड़ा था। पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने 6 पारियों में 20.66 की औसत से सिर्फ 124 रन बनाए थे। 

पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। अब लगातार शानदार बल्लेबाजी से पुजारा ने टीम में वापसी की दावेदारी पेश की है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार