इंदौर, 14 नवंबर।  भारतीय गेंदबाजों ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को बांग्लादेश की उसकी पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया। भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। भारत अभी बांग्लादेश के स्कोर से 64 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 37 और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। मयंक 81 गेंदों पर छह चौके और पुजारा 61 गेंदों पर सात चौके लगा चुके हैं।

 
Advertisement

अपनी पहली पारी की शुरूआत करने उतरी मेजबान टीम को पहला झटका रोहित शर्मा (6) के रूप में 14 के स्कोर पर लगा। रोहित को अबु जाएद ने लिटन दास के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

Advertisement

रोहित के आउट होने के बाद पुजारा और मयंक ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी करके भारत को पहले दिन और कोई झटका नहीं लगने दिया। मयंक हालांकि भाग्यशाली रहे और 31 के निजी स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला। इमरूल कायेस ने जाएद की गेंद पर पहली स्लीप में मयंक का कैच छोड़ दिया।

इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे सत्र का खेल निकाल दिया।

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की उसकी पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश ने दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 140 रन बना लिए थे, लेकिन मेहमान टीम ने इसके बाद अगले 10 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए और 150 रन पर ढेर हो गई।

बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। रहीम ने 105 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा कप्तान मोमिनुल हक ने 37, लिटन दास ने 21 और मोहम्मद मिथुन ने 13 रनों का योगदान दिया। मेहमान टीम का और कोई बल्लेबाज दहांई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

Advertisement

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। शमी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए लेकिन अगले ओवर की पहली गेंद पर वह हैट्रिक लेने से चूक गए। उनके अलावा ईशांत शर्मा, उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए।

अश्विन ने इसके साथ ही भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट भी पूरे कर लिए है। अश्विन भारतीय जमीन पर 250 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह हैं ने ये कारनामा किया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार