चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का इंग्लैंड में खेले जा रहे रॉयल लंदन वनडे कप में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पुजारा ने टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक जड़ दिया। ससेक्स की कप्तानी करते हुए पुजारा ने मिडलसेक्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 90 गेंदों में 132 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने बीस चौके और दो छक्के जड़े।

Advertisement

पुजारा ने इस दौरान 75 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अपनी पारी के आखिरी 15 गेंदों पर 32 रन बनाए।

Advertisement

पुजारा ने रॉयल लंदन वनडे कप में अब तक खेले गए 8 मैचों में 102.3 की औसत और 116.28 की स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

पुजारा के अलावा इस मुकाबले में ओपनिंग बल्लेबाज टॉम एसलॉप ने शानदार शतक जड़ा और 155 गेंदों में 19 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 189 रन बनाए, जिसकी बदौलत ससेक्स ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 400 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में मिडलसेक्स की टीम 38.1 ओवर में 243 रनों पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज जो क्रैकनेल ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। 

ससेक्स ने इस मुकाबले में 157 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। सकेस्स आठ मैच में छह जीत के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार