28 जुलाई, गॉल (CRICKETNMORE)। गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा ने कमाल की पारी खेली और 153 रन बनाकर आउट हुए। लाइवस्कोर
हालांकि दूसरी पारी में रहाणे केवल 15 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए लेकिन जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा लगातार रन बना रहे हैं उससे उनके फॉर्म को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में पुजारा काफी आगे जाएगें।

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा टेस्ट मैचों में नंबर 3 पर राहुल द्रविड़ की भूमिका बखुबी निभा रहे हैं। ऐसे में विराट एंड कंपनी पुजारा को वनडे क्रिकेट में मौका देने की सोच सकते हैं। आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में पुजारा को अभी कोई खास मौका नहीं मिला है और केवल 5 वनडे मैच खेले हैं और 51 रन बनाए हैं।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

Advertisement

यह खिलाड़ी लेगा वर्ल्ड कप 2019 में युवराज सिंह की जगह►

 

यह खिलाड़ी लेगा वर्ल्ड कप 2019 में युवराज सिंह की जगह

अगर वनडे क्रिकेट में भारत की मीडिल ऑर्डर में कोहली, रहाणे और युवराज बल्लेबाजी करते हैं। एक तरफ जहां कोहली लगातार रन बना सकने में समर्थ हैं लेकिन वहं दूसरी ओर युवराज और रहाणे के बारे में ऐसी बातें नहीं कही जा सकती है।

Advertisement

एक तरफ जहां टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम तैयार करने के लिए रणनीति बना रहा है तो ऐसे में ये उम्मीद की जा सकती है कि टेस्ट क्रिकेट में इस समय सबसे भरोसेमद खिलाड़ी पुजारा को प्रयोग के तहत वनडे मैचों में भी खेला सकती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ल्ड कप में खेलना किसी भी टीम के लिए दबाव से भरपूर होता है ऐसे में यदि किसी टीम में भरोसेमंद जैसा खिलाड़ी होतो बड़े मैचों का दबाव कम हो जाता है। ऐसे में पुजारा बड़े मैचों में विकेट के पतन के गिरने के सिलसिले को रोक सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारतीय टीम के साथ ऐसा ही हुआ था और दबाव में भारतीय टीम बिखर गई।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

वैसे यदि राहुल द्रविड़ के शुरुआती वनडे करियर की बात की जाए तो उनके बारे में भी कहा जाता था कि राहुल द्रविड़ की तकनीक वनडे क्रिकेट वाली नहीं है लेकिन द्रविड़ ने वनडे क्रिेकेट में खुद को साबित किया नो एक भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा है।

Advertisement

राहुल द्रविड़ ने पहले 5 वनडे मैच में 43 रन बनाए थे तो वहीं पुजारा ने 51 रन बनाए हैं।

उसी तरह पुजारा को भी वनडे क्रिकेट में मौका देना चाहिए। क्या पता वनडे क्रिकेट में भी पुजारा भारत के लिए भरोसेमंद खिलाड़ी बन जाए। टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने अबतक 49 टेस्ट मैच में 12 शतक लगा चुके हैं। भारत के तरफ से पहले 49 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा लगाने वालों में पुजारा सहवाग के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुजारा जैसे बल्लेबाज को वनडे क्रिकेट टीम में मौका मिलेगा या नहीं?

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार