WPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में चिनेल हेनरी ने अपनी पहली ही गेंद पर ग्रेस हैरिस को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। तेज़ी से अंदर आती गेंद ने मिडल स्टंप उखाड़ दिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रन चेज़ करते हुए शुरुआती झटका जल्दी ही लग गया।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार (5 फरवरी) को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को तेज़ शुरुआत की ज़रूरत थी, लेकिन चिनेल हेनरी ने पारी के दूसरे ओवर में ही बड़ा झटका दे दिया। ओवर की पहली ही गेंद पर हेनरी ने हार्ड लेंथ पर गेंद डाली, जो पिच पर पड़ते ही तेजी से अंदर आई और ग्रेस हैरिस के बल्ले के अंदरूनी किनारे को चकमा देकर सीधे मिडल स्टंप उड़ा ले गई।
ग्रेस हैरिस इस गेंद को समझ नहीं सकीं और सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इस विकेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का बचाव करते हुए जबरदस्त शुरुआत मिली और आरसीबी की रन चेज़ दबाव में आ गई।
VIDEO:
इससे पहले दिल्ली की बल्लेबाज़ी में लौरा वोल्वार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने अहम साझेदारी निभाई। जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वोल्वार्ट ने 25 गेंदों में 44 रन जोड़े। वहीं आखिरी ओवरों में चिनेल हेनरी ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 15 गेंदों में नाबाद 35 रन ठोकते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 203 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।