दुबई, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट के आयोजन स्थल- चटगांव के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम की पिच को दोयम दर्ज का बताया है। इसी के चलते इस स्टेडियम के हिस्से एक नकारात्मक अंक जुड़ गया है जो इसके साथ पांच साल तक रहेगा।

Advertisement

आईसीसी के नियमों के अनुसार, अगर किसी मैच स्थल के हिस्से कुल पांच नकारात्मक अंक आ जाते हैं तो वह 12 महीनों तक अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी नहीं कर सकता। इस पिच पर दोनों टीमों ने रनों की बारिश की थी। इस मैच दोनों टीमों ने कुल 1533 रन बनाए थे।

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैच रेफरी डेविड बून के हवाले से लिखा है, "इस पिच में तेज गेंदबाजों के लिए नई गेंद से बिल्कुल मदद नहीं थी। साथ ही पूरे मैच के दौरान पिच पर उछाल नहीं था। पिच में कभी-कभी स्पिनरों के लिए मदद थी, लेकिन यह पिच उतनी नहीं टूटी जितनी उम्मीद थी। इस पिच ने पूरे पांच दिन बल्लेबाजों का साथ दिया।"

मैच के बाद श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और बांग्लादेश के कप्तान महामदुल्लाह के पिच को लेकर अलग बयान थे। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने कहा था कि यह पिच अच्छी नहीं है क्योंकि इसमें गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है जबकि महामदुल्लाह ने कहा था कि यह पिच अच्छी है क्योंकि इस पर दोनों टीमों के बल्लेबाज रन बना सकते हैं। 

Advertisement

इस मैच में गेंदबाजों ने कुल 2000 गेंदें फेंकी और सिर्फ 24 विकेट गिरे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार