India Probable Playing XI Vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

क्या अभिषेक XI से होंगे बाहर?: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा बेहद ही खराब फॉर्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में सिर्फ 12.71 की औसत से 89 रन जोड़ पाए हैं। इस दौरान वो तीन बार तो बिना खाता खोले ही आउट हुए। उन्होंने भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में भी निराश किया था और 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन चलते बने थे। हालांकि इन सब के बावजूद वो XI से बाहर किए जाएंगे ऐसा मुश्किल लग रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि अगर अभिषेक प्लेइंग कॉम्बिनेशन से बाहर होते हैं, तो एक बार फिर भारत का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह बदल जाएगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले ऐसा नहीं करना चाहेंगे, यही वज़ह है वो अभिषेक को एक बार फिर मौका दे सकते हैं।

वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप को मिलेगा मौका?: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ मुकाबलों में काफी महंगे साबित हुए हैं। आलम ये है कि उन्होंने आखिरी 4 मुकाबलों में से तीन में तो 40 या उससे ज्यादा रन खर्चे और इस दौरान सिर्फ 4 विकेट ही निकाले। बताते चलें कि भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में उन्होंने 64 रन तक लुटा दिए थे।

ऐसे में कहीं ना कहीं भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ अपने फाइनल मुकाबले के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को जगह दे सकते हैं। हालांकि इसके चांस भी काफी कम है। जान लें कि हाल ही में भारतीय कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताया है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 8 मैचों में 13 विकेट झटके हैं। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार