इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 (आईएमएल टी-20) 2025 सीजन के पांचवें मैच में क्रिस गेल की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज मास्टर्स ने इयॉन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड मास्टर्स को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल की। इस मैच में वेस्टइंडीज की जीत की पटकथा खुद कप्तान गेल ने लिखी जिन्होंने सिर्फ19 गेंदों में 39 रन बनाए।

Advertisement

गेल ने अपनी इस तूफानी पारी से फैंस को पुराने गेल की याद दिला दी। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 4 में से दो छक्के तो लगातार दो गेंदों में देखने को मिले। गेल शुरुआती दो ओवरों तक तो खामोश रहे लेकिन एक बार क्रीज़ पर निगाहें सेट होने के बाद क्रिस गेल ने रयान साइडबॉटम के ओवर से कुटाई करनी शुरू की।

Advertisement

पहला छक्का फुलिश डिलीवरी पर था, जो ऑफ के बाहर थी। बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने गेंद को थोड़ा स्विंग कराया लेकिन क्रिस गेल ने खड़े होकर गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। इसके बाद अगली गेंद पर इंग्लिश पेसर ने स्टंप को निशाना बनाया, लेकिन गेंद फिर से गेल के लिए आर्क में थी और उन्होंने बिना किसी मेहनत के डीप मिड-विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। उनके इन दो छक्कों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाए लेकिन जवाब में इंग्लैंड मास्टर्स की टीम अपने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 171 रन ही बना पाई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर फिल मस्टर्ड (35) ने बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील ना कर पाए जिस कारण इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार