21 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 913 दिन बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले क्रिस गेल का आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास दिन पर क्रिस गेल औऱ उनके फैंस के लिए बुरी खबर आई है।
क्रिस गेल अपने अपने बर्थडे के दिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए। जिसका कारण गेल की हेमस्ट्रिंग में चोट लगना है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान रन चुराने के चक्कर में क्रिस गेल की हेमस्ट्रिंग में खिचाव आ गया था। जिसके बाद उन्हें दौड़ने में परेशानी हो रही थी और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे थे।
हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ कि वह वनडे सीरीज के बाकी मैचों में खेलेंगे या नहीं।
गौरतलब है कि क्रिस गेल ने करीब दो साल के बाद वेस्टइंडीज की वनडे टीम में वापसी की थी। वापसी करते हुए पहले मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलकर उन्होंने फैंस को कुछ देर मनोरंजन भी किया।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें
क्रिस गेल मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में 9258 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में एमएस धोनी 9742 पहले और एबी डी विलियर्स 9319 के साथ दूसरे नंबर पर हैं।