30 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ साउथेप्टन खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया। 

Advertisement

गेल ने इस मुकाबले में 29 गेंदों में 40 रन की तेजतर्रार पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 250 छक्के पूरे कर लिए। वह ये कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। अब तक उन्होंने 273 वनडे मैचों की 268 पारियों में 252 छक्के जड़ दिए हैं।  ललित मोदी की बेटी है बेहद खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका   

Advertisement

वनडे क्रिकेट मे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी 351 छक्के और श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 270 छक्के ही उनसे आगे हैं। 

हालांकि क्रिस गेल इस मुकाबले में अपनी टीम को नहीं जीत सके। ललित मोदी की बेटी है बेहद खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका   

जॉनी बेयरस्टो के तूफानी शतक की बदौलत पांचवें वनडे में मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को  9 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से मिले 288 रनों के लक्ष्य को केवल 1 विकेट खोकर 38 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज पर इंग्लिश टीम ने 4-0 से कब्जा कर लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार