वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के साथ अपने आईपीएल के सफर के बारे में दिल खोलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे आईपीएल में पंजाब के लिए खेलते हुए कैसे उनकी बेज्जती की गई। पंजाब के लिए खेलते हुए एक समय ऐसा भी आया था जब गेल डिप्रेशन में चले गए थे और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया।

Advertisement

पंजाब किंग्स ने क्रिस गेल को आईपीएल 2018 की मेगा नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और वो 2021 तक चार सीज़न तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेले। हाल ही में, गेल ने पंजाब में अपने कार्यकाल के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें किस तरह बेज्जती महसूस हुई, जिसके कारण टीम के साथ उनका जुड़ाव समय से पहले ही खत्म हो गया।

Advertisement

गेल ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर कहा, "पंजाब के साथ मेरा आईपीएल समय से पहले ही खत्म हो गया। किंग्स इलेवन में मेरा अनादर किया गया। मुझे लगा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद, जिसने लीग के लिए इतना कुछ किया और मूल्य अर्जित किया, मेरे साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने मेरे साथ एक बच्चे जैसा व्यवहार किया। ज़िंदगी में पहली बार, मुझे लगा कि मैं डिप्रेशन में जा रहा हूं। अनिल कुंबले से बात करते हुए मैं रो पड़ा क्योंकि मैं बहुत आहत था। मैं उनसे और फ्रैंचाइज़ी के संचालन के तरीके से निराश था। केएल राहुल ने मुझे फ़ोन करके कहा, 'क्रिस, रुको, तुम अगला मैच खेलोगे।' लेकिन मैंने बस कहा, 'मैं तुम्हें शुभकामनाएं देता हूं', और अपना बैग पैक करके बाहर चला गया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गेल ने पंजाब के साथ तीन अच्छे सीज़न बिताए और लगातार तीन सीज़न तक उनका औसत 40 से ऊपर रहा। हालांकि, 2021 सीज़न में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जहां उन्होंने दस पारियों में 193 रन बनाए और 'बायो बबल थकान' का हवाला देते हुए टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद गेल ने पंजाब किंग्स द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के कारण आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं कराया और फिर कभी टूर्नामेंट खेलने के लिए वापस नहीं लौटे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का अंत 141 पारियों में 39.72 की औसत से 4965 रन बनाकर किया, जिसमें छह शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार