5 जनवरी (CRICKETNMORE)। पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ के खिलाफ खेले गए बिग बैश लीग के 18वें मुकाबले में ब्रिसबेन हीट के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस लिन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लिन ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में 100 छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

लिन ने पर्थ के खिलाफ 20 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस दौरान उन्होंने दो छक्के जड़कर ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने 5वें ओवर में जाय रिचर्डसन की आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़कर बिग बैश लीग (बीबीएल0 में अपने छक्कों का शतक पूरा किया। 

 
Advertisement

बता दें कि बिग बैश लीग के अलावा दुनिया की बाकी बड़ी टी20 लीगों और टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले 100 छक्के मारने का कारनामा क्रिस गेल ने किया है। इंडियन प्रीमियर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और टी20 क्रिकेट में गेल ने सबसे पहले 100 छक्के पूरे किए थे। लेकिन बीबीएल में लिन ने बाजी मार ली, क्योंकि गेल के इस लीग में खेलने पर बैन लगा हुआ है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार