राजस्थान रॉयल्स (RR) का आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ भी संजू सैमसन (Sanju Samson) की सेना को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने राजस्थान टीम पर तंज कसा था।

Advertisement

हैदराबाद से मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस से एक पत्रकार ने सुनील गावस्कर से जुड़ा सवाल पूछते हुए कहा, 'सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में राजस्थान रॉयल्स को कोट करते हुए लिखा, 'राजस्थान टीम की दिलचस्पी मैदान पर प्रदर्शन करने के बजाए सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने में ज्यादा रहती है। तो आप क्या कहना चाहते हैं इस स्टेटेमेंट पर?'

Advertisement

पत्रकार का सवाल सुनते ही क्रिस मॉरिस ने 1 सेकंड से भी कम समय में बड़े ही अजीब ढंग से जवाब देते हुए कहा, 'ये उनकी राय है, बस बात खत्म।' राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा था, '100-150 फॉलोअर्स भले कम हो जाएं, लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करा दो।'  हालांकि बाद में इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने डिलीट कर दिया।

बता दें कि आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की हालत फिलहाल काफी पतली है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 10 में से 4 जीत के साथ छठे नंबर पर है। राजस्थान की टीम को प्लेऑफ में क्वलीफाई करने के लिए लगभग अपने बाकी बचे सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। फिलहाल 10 मैचों में 8 जीत के साथ धोनी की सीएसके अंकतालिका में नंबर 1 पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार