Chris Woakes Ruled out from 5th Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (Chris Woakes) भारत के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के बाकी बचे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ओवल टेस्ट के पहले दिन बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए उन्हें कंधे पर चोट लग गई थी जिसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए थे।

Advertisement

अब इस टेस्ट के दूसरे दिन से पहले इंग्लैंड ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि वोक्स इस टेस्ट से पूरी तरह बाहर हो गए हैं और वो बाकी बचे खेल में हिस्सा नहीं लेंगे। वोक्स का इस मैच से बाहर हो जाना इंग्लिश टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका है क्योंकि इंग्लिश टीम पहले ही अपने कप्तान बेन स्टोक्स के बिना खेल रही थी और अब उनके बाहर हो जाने से उनका तेज़ गेंदबाजी आक्रमण और भी कमजोर हो गया है।

Advertisement

अब दूुसरे दिन इंग्लैंड को  वोक्स की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी और पूरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को तीन तेज़ गेंदबाजों के साथ ही खेलना पड़ेगा। वोक्स के बाहर होने का अंदेशा पहले दिन ही लग गया था जब खेल के बाद उनके साथी तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने उनकी चोट के बारे में कहा था। उन्होंने बीबीसी से कहा, “उनकी चोट अच्छी नहीं लग रही है। मुझे आश्चर्य होगा अगर वो दोबरा खेल में हिस्सा लेते हैं। ये सीरीज़ का आखिरी मैच है और जब कोई चोटिल होता है तो ये बहुत बुरा लगता है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये ज़्यादा बुरा न हो। जो भी हो, उसे सभी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।"

बता दें कि वोक्स इंग्लैंड के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने मौजूदा टेस्ट सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैच में हिस्सा लिया और उन्होने सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदबाजी की। हालांकि पहले चार टेस्ट में वो 10 विकेट ही हासिल कर पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं पांचवें टेस्ट के पहले दिन उन्होंने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया।गौरतलब है कि बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने पहले दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 64 ओवर का खेल ही हो सका। भारत के लिए करुण नायर 52 रन बनाकर नाबाद रहे औऱ साईं सुदर्शन ने 38 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार