28 जनवरी (CRICKETNMORE)| रोहित शर्मा (62) और कप्तान विराट कोहली (60) के अर्धशतकों से भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां हुए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। बे-ओवल मैदान पर मिली इस जीत से भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने न्यूलीलैंड के खिलाफ उसके घर में 10 साल बाद कोई द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है। इससे पहले 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने कीवी टीम को हराया था। मोहम्मद शमी को 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए रॉस टेलर (93) और टॉम लाथम (51) की शानदार पारियों के दम पर भारत को 244 रनों का लक्ष्य दिया। 

Advertisement

इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम को 39 के स्कोर पर शिखर धवन (28) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा। धवन को ट्रैंट बाउल्ट ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। 

इसके बाद, रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की शतकीय साझेदारी से टीम की पारी को संभाला और उसे 152 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मिशेल सैंटनर की गेंद पर रोहित टॉम लाथम के हाथों स्टम्प पर आउट हो गए। 

रोहित और विराट के बीच हुई यह साझेदारी वनडे क्रिकेट में दो बल्लेबाजों द्वारा सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने वाली सूची में चौथे स्थान पर है। इस सूची में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी पहले स्थान पर है। दोनों वनडे क्रिकेट में 26 बार शतकीय साझेदारी की है। 

इस पारी में रोहित ने 77 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद कोहली ने अंबाती रायडू (नाबाद 40) के साथ 16 रन ही जोड़े थे कि बाउल्ट ने कोहली को हैनरी निकोल्स के हाथों कैच आउट कर भारत का तीसरा विकेट गिराया। 

Advertisement

रायडू ने इसके बाद, इस मैच के लिए चोटिल महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर अंतिम एकादश में शामिल हुए दिनेश कार्तिक (नाबाद 38) के साथ बिना कोई और नुकसान किए जीत के लिए जरूरी 77 रनों को हासिल कर टीम को 244 के लक्ष्य तक पहुंचाया और सात विकेट से जीत हासिल की।

इससे पहले, भारत ने न्यूजीलैंड की पारी 243 रनों पर ही समेट दी। इस पारी में भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को दो-दो सफलताएं मिलीं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार