सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) और विराट कोहली की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (31 अगस्त) को खेले गए एशिया कप 2022 के मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने सुपर 4 में क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप ए से अंतिम चार में पहुंचने वाली भारत पहली टीम है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

सूर्या-कोहली ने मचाया धमाल

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में छह चौकों और छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। इसके अलावा कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था।  केएल राहुल ने 36 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया।

हॉन्ग-कॉन्ग के लिए मोहम्मद गजनफर औऱ आय़ुष शुक्ला ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

हॉन्ग-कॉन्ग जीता दिल

हॉन्ग-कॉन्ग की टीम भले ही मुकाबला हार गई लेकिन अपने प्रदर्शन से दिल जीता। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी हॉन्ग-कॉन्ग की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 152 रन बनाए। बाबर हयात ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली। वहीं किचिंत शाह ने 40 रन और जीशान अली नाबाद 26 रन बनाए।

Advertisement

भारत के लिए भुवेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार