पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा है कि ओपनिंग साझेदारों के बीच समन्वय होना जरूरी है। मयंक ने केकेआर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 गेंदों पर 40 रन बनाए। उनके साझेदार केएल राहुल ने 55 गेंदों पर 67 रनों का योगदान दिया और केकेआर को पांच विकेट से हराया।

Advertisement

मयंक ने कहा, "एक सलामी बल्लेबाज के रूप में मैं विपक्ष पर दबाव बनाना चाहता हूं। जोखिम के साथ पहले छह ओवर कैसे खेलें, यह दिमाग में सबसे महत्वपूर्ण बात है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर हम पहले छह ओवरों में अच्छे स्कोर के साथ अच्छी शुरूआत कर सकते हैं, जैसा कि पावरप्ले में 50-55 रन बनाते हैं तो 165-170 का पीछा करना आसान हो जाता है।"

राहुल के साथ ओपनिंग साझेदारी को लेकर मयंक ने कहा, "हम आपस में बहुत अच्छी समझ रखते हैं। हमारी योजना है कि अगर मैं गेंद को अच्छी तरह से टाइम कर रहा हूं तो मैं अपने मौके लूंगा। यह वो दिन था जब मैंने अपना चांस लिया।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार