RCB vs CSK: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा तूफान बनकर गरजे। रवींद्र जडेजा आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल पर कहर बनकर टूटे और उनके 1 ही ओवर में 37 रन ठोक डाले।

Advertisement

जडेजा की धुआंधार पारी ने सीएसके की जीत में अहम योगदान दिया। इस पारी के बाद इस ऑलराउंडर की चौतरफा तारीफ हो रही है और इस कड़ी में अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी जडेजा को बधाई दी है।

Advertisement

रवींद्र जडेजा को उनके हरफनमौला खेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया और इसके बाद रवि शास्त्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस चैंपियन क्रिकेटर की जमकर तारीफ की। शास्त्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “हम तभी उसे गैरी जडेजा कहते हैं। क्या प्रतिभा है रवींंद्र जडेजा।"

अपने कोच के इस ट्वीट पर जडेजा ने भी रिएक्ट किया और कहा, "बहुत बहुत धन्यवाद रवि भाई।" 

वहीं अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा 62 और एमएस धोनी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। 192 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम महज 122 रन बना सकी और मुकाबले को 69 रनों से हार गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार