अमेरिका (USA Cricket Team) ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए जसदीप सिंह (Jasdeep Singh) की जगह एहसान आदिल (Ehsan Adil) को टीम में शामिल किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार (9 फरवरी) को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

आदिल ने पाकिस्तान के लिए 3 टेस्ट और 6 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन अमेरिका के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। 2013 में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले आदिल ने टेस्ट में 5 और वनडे में 4 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2015 में खेला था। वह 2015 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। 

Advertisement

जसदीप कंधे की चोट के कारण बाहर हुए हैं। 5 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वॉर्मअप मैच के दौरान सीधे कंधे में चोट लगी थी।

बता दें कि किसी खिलाड़ी को रिप्लेस करने के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी (ETC) की मंज़ूरी ज़रूरी होती है, तभी उस खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ETC में वसीम खान ( आईसीसी जनरल मैनेजर) गौरव सक्सेना (आईबीसी प्रतिनिधि), हेमांग अमीन (होस्ट प्रतिनिधि), शॉन पोलॉक (स्वतंत्र प्रतिनिधि) शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अमेरिका की टीम टूर्नामेंट में अपना अगला मैच मंगलवार (10 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमें मौजूदा वर्ल्ड कप में एक-एक मैच खेल चुकी हैं, जिसमें पाकिस्तान ने नीदरलैंड को मात दी थी और अमेरिका को भारत के हाथों हार मिली थी। दोनों टीमें इससे पहले एक बार इस फॉर्मेट में टकराई हैं, जिसमें अमेरिका ने पाकिस्तान को मात दी थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार