4 सितंबर,नई दिल्ली: कॉलिन डी ग्रैंडहोम और टॉम ब्रूस के शानदार अर्धशतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने मंगलवार पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

श्रीलंका के 161 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया।

 
Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली,वहीं अविश्का फर्नांडो ने 37 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिए सेथ रेंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा कप्तान टिम साउदी और स्कॉट कुग्गेलेइजन ने 2-2 और ईश सोढ़ी ने 1 विकेट अपने खाते में डाले। 

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ तीन विकेट सिर्फ 38 रन के स्कोर पर गिर गए।  इसके बाद ग्रैंडहोम और ब्रूस ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। ग्रैंडहोम ने 46 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन, वहीं ब्रूस ने 46 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली।

श्रीलंका के लिए अकिला धनंजया ने 3 और इसरु उदाना औपर वानिदु हसारंगा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार