कॉलिन मुनरो के शानदार अर्धशतक के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) को 21वें मुकाबले में जमैका तलावास को 19 रनों से हरा दिया। इस सीजन में नाइट राइडर्स की यह लगातार सात मैचों में सातवीं जीत है। वहीं जमैका की 7 मैचों में चौथी हार। 

Advertisement

नाइट राइडर्स के 184 रनों के जवाब में जमैका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। कॉलिन मुनरो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली। कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 16 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन, वहीं ओपनर लेंडल सिमंस ने 25 रन, सुनील नारायण ने 29 रन की पारी खेली।

जमैका के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने 2, वहीं फिडेल एडवर्डस औऱ संदीप लामिचाने ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जमैका की शुरूआत बहुत खराब रही और पहले दो ओवरों में कुल 14 रन के स्कोर पर चैडविक वॉल्टन (0) और जर्मेन ब्लैकवुड आउट होकर पवेलियन लौट गए। फिर फिलिप्स (41) ने नक्रमा बोनर (26) के साथ मिलकर तीसरे विेकेट के लिए 64 रन जोड़े। 78 रन पर बोनर का विकेट गिरने के बाद जमैका की पारी लड़खड़ा गई औऱ 100 रन से पहले 6 बल्लेबाज आउट हो गए। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन वह जीत के लक्ष्य के करीब पहुंचने के लिए नाकाफी रही। 

Advertisement

नाइट राइडर्स के लिए फवाद अहमद ने 2 विकेट, वहीं अकील हुसैन,खैरी पियरे,सुनील नारायण और ड्वेन ब्रावो ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार