26 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 27 औऱ 28 जनवरी को बेंगलौर में आईपीएल 2018 के लिए नीलामी होगी। सुबह 9 बजे शुरु होने वाली इस नीलामी में कुल 578 क्रिकेटर शामिल होंगे, जिसमें भारत के 360 खिलाड़ी कैप्ड 62 और 298 अनकैप्ड क्रिकेटर शामिल होंगे। पूरे खिलाड़ियों में से सिर्फ ज्यादा से ज्यादा 182 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे। आइए जानते हैं इस नीलामी में किस टीम के पास कितने पैसे हैं और उन्होंने कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स

Advertisement

दो साल के बैन के बाद वापस लौटी राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास इस नीलामी में 67.5 करोड़ रुपए हैं। राजस्थान ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, वो हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर

आरसीबी के पास इस नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 49 करोड़ रुपए बचे हैं। आरसीबी ने विराट कोहली, एबी डी विलियर्स और सरफराज खान को रिटेन किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स

Advertisement

राजस्थान के अलावा दो साल के बैन के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स भी आईपीएल 2018 में वापसी कर रही है। चेन्नई के पास 47 करोड़ रुपए हैं। उन्होंने तीन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के पास नीलामी में 59 करोड़ रुपए हैं। केकेआर ने दो विदेशी खिलाड़ी सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को रिटेन किया है।क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद

2016 की आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के पास इस आईपीएल 2018 की नीलामी में 67.5 करोड़ रुपए हैं। हैदराबाद ने सिर्फ दो खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार को रिटेन किया है।

मुंबई इंडियंस

Advertisement

सबसे ज्यादा 3 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के पास इस ऑक्शन में 47 करोड़ रुपए हैं। मुंबई ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है।

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरविल्स की टीम के पास इस आईपीएल 2018 के ऑक्शन में खर्च करने के लिए 47 करोड़ रुपए बचे हैं। दिल्ली ने ऋषभ पंत, क्रिस मोरिस और श्रेयस अय्यर को रिटेन किया है। 

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब के पास इस आईपीएल नीलामी में खर्च करने के लिए 67.5 करोड़ रुपए बचे हैं। पंजाब ने सिर्फ एक खिलाड़ी अक्षर पटेल को रिटेन किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार