मैनचेस्टर, 4 जुलाई (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को इंग्लैंड में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में अपने बल्ले से एक बड़ी पारी निकलने की उम्मीद है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सवेल ने इस वर्ल्ड कप की आठ पारियों में अब तक केवल 143 रन ही बनाए हैं। हालांकि जब तक वह बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आते हैं तब टीम की स्थिति काफी मजबूत रहती है और उन्हें सिर्फ अपना बल्ला तेजी से ही चलाना होता है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। लेकिन टीम को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को यहां अपना अंतिम लीग मैच खेलना है। 

Advertisement

मैक्सवेल ने कहा, "मैंने अपने कैरियर में इससे पहले कभी गेंद को इतने अच्छे से हिट नहीं किया। क्रीज पर बिना किसी दबाव के जाना अच्छा लगता है। हालांकि जैसे मैं चाहता था, उस हिसाब से रन नहीं बने रहे हैं। इसके बावजूद मुझे लगता है कि मेरी बड़ी पारी ज्यादा दूर नहीं है।" 

मैक्सवेल का कहना है कि उनकी फॉर्म में कोई खामी नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर मैं आउट ऑफ फॉर्म होता या मुझसे रन ना बन रहे होते तो मैं नर्वस होता। मैंने ट्रेनिंग के दौरान यह पक्का किया कि मुझे खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालना है।" 

इस साल मैक्सवेल के खेल में ज्यादा परिपक्वता देखने को मिली है। भारत के दौरे पर उन्होंने विस्फोटक पारियों से टीम को जीत दिलाई थी। 

मैक्सवेल ने कहा, "मेरी तैयारी में परिपक्वता और बेहतर खेलने के जज्बे और खुद पर विश्वास का मिश्रण है। टॉप ऑर्डर के बड़े स्कोर के कारण आपको खेलने का ज्यादा समय नहीं मिलता लेकिन जब आप बल्लेबाजी करने जाते हैं तो आपको उस हिस्से का पूरा इस्तेमाल करना होता है। चयनकर्ताओं का मुझ पर विश्वास बना हुआ है और टीम का स्पिन आलराउंडर कहलाना मुझे अच्छा लगता है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार