नई दिल्ली, 2 जनवरी| वेस्टइंडीज सीरीज के बाद लंबा ब्रेक ले भारतीय टीम शनिवार से श्रीलंका के साथ शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज से मैदान पर वापसी करेगी। सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस शहर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है, ऐसे में बीसीसीआई और असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। एसीए के अध्यक्ष रोमेन दत्ता ने हालांकि कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisement

दत्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है और सब कुछ नियंत्रण में है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हां, पहले यहां विरोध प्रदर्शन हुआ था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमने स्टेडियम और दोनों टीमों की सुरक्षा पुलिस को सौंप दी है और वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।"

एक हैरानी वाली बात यह है कि दत्ता के मुताबिक भारतीय टीम शुक्रवार सुबह आ रही है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की है कि टीम गुरुवार रात को पहुंचेगी।

दत्ता ने कहा, "श्रीलंका की टीम आज चार बजे आ रही है और भारतीय टीम कल सुबह आएगी।" लेकिन भारतीय टीम के सदस्य ने कहा, "हम आज रात गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।" नए साल में यह भारत की पहली सीरीज है, जिसके साथ वो इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियां करनी चाहेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार