क्या है रुतुराज गायकवाड़ का जेठालाल से कनेक्शन? 7 छक्के जड़कर भी टप्पू के पापा के सामने हुए फेल

Updated: Tue, Nov 29 2022 17:52 IST
Cricket Image for Connection Between Ruturaj Gaikwad And Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal (Ruturaj Gaikwad and Jethalal)

रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 1 ओवर में 7 छक्के जड़कर रिकॉर्ड बनाया है। रुतुराज गायकवाड़ ने शिवा सिंह के 1 ओवर में 43 रन लूटे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। रुतुराज गायकवाड़ के इस प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना जेठालाल (Jethalal) से हो रही है।

टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोग्राम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल ने एक ओवर में 50 रन बनाए थे। यह एक काल्पनिक किरदार है अभिनेता दिलीप जोशी जेठालाल का किरदार निभाते हैं। रुतुराज गायकवाड़ के 7 छक्कों के बाद मीम बनने लगे कि रुतुराज गायकवाड़ जेठालाल के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जेठालाल से जुड़ा वीडियो शेयर भी किया है। इस वीडियो में जेठालाल को कहते सुना जाता है, ' मैनें एक ओवर में 50 रन मारे हैं। उस ओवर में 2 नो बॉल हुई थीं और उस पर भी मैंने छक्का मारा था।'जेठालाल की ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: '360° चक्कर लगाकर बॉलिंग करने वाला गेंदबाज' , जानें कौन है 7 छक्के खाने वाला शिवा सिंह

बता दें कि फर्स्ट क्लास मैचों में एक ओवर में आठ छक्के मारने का रिकार्ड न्यूजीलैंड के ली जर्मोन के नाम पर है। वेलिंगटन में शेल ट्राफी में इस बल्लेबाज ने यह कमाल किया था। इसके अलावा सर गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्षल गिब्स, युवराज सिंह, रास व्हाइटली, हजरतउल्ला जजई, लियो कार्टर, कीरोन पोलार्ड और तिसारा परेरा 6 गेंदो पर 6 छक्के मारने का कारनामा कर चुके हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें