एमएस धोनी और रोहित शर्मा में कौन है IPL का बेस्ट कप्तान,केविन पीटरसन ने बताई अपनी पसंद

Updated: Sun, Apr 19 2020 20:02 IST
MS Dhoni and Rohit Sharma (BCCI)

नई दिल्ली, 19 अप्रैल | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि आईपीएल के सर्वकालिक महानतम कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा से आगे हैं।
पीटरसन ने कहा कि धोनी की कप्तानी में हर सीजन उम्मीदों के बोझ बढ़ने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की निरंतरता धोनी को आगे रखती है।

पीटरसन ने एक चैनल के शो पर कहा, "स्टीफन फ्लेमिंग के साथ उनका तालमेल, टीम में निरंतरता और जिस विकेट पर वो खेलते हैं, इसलिए धोनी के खिलाफ जाना मुश्किल है और इसलिए वो मेरा वोट लेंगे।"

रोहित के बारे में पीटरसन ने कहा, "रोहित ने जो किया वो मुझे पसंद है। मुझे मुंबई इंडियंस और उनकी सोच पसंद है। लेकिन दबाव और निरंतरता के कारण धोनी की चेन्नई को मेरा वोट जाता है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें