नई दिल्ली, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले से आहत पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि अब पाकिस्तान के साथ टेबल पर नहीं बल्कि युद्ध के मैदान में बात होनी चाहिए। 

Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर में 1989 में आतंकवाद के सिर उठाने के बाद से हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में एक आत्मघाती हमलवार ने गुरुवार को पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर अपनी विस्फोटकों से लदी एसयूवी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस से टकरा दी और उसमें विस्फोट कर दिया। 
इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 42 जवान शहीद हुए हैं।

Advertisement

गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, "हां, अलगाववादियों-आतंकियों और पाकिस्तान से बात तो जरूर होनी चाहिए लेकिन यह बात टेबल पर नहीं बल्कि अब युद्ध के मैदान में होनी चाहिए। अब बस बहुत हुआ।" 

गंभीर ने यह ट्वीट उस समय किया था जब आतंकी हमले में शहीदों की संख्या 18 थी। लेकिन अब शहीद जवानों की संख्या 42 हो चुकी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार