New Zealand Probable Playing XI For 1st Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (NZ vs IND 1st Test) गुरुवार, 18 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

डेवोन कॉनवे-रचिन रविंद्र की वापसी: न्यूजीलैंड के दो अनुभवी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र फिट हो गए हैं और वेलिंगटन टेस्ट के साथ मैदान पर वापसी करेंगे। इन दोनों ने ही ODI सीरीज मिस की। रविंद्र अपने दाएं कंधे के डिस्लोकेट होने के कारण और कॉनवे प्रैक्टिस के दौरान सिर पर चोट लगने के कारण नहीं खेल पाए थे। वो टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑर्डर को मजबूती देंगे।

मिचेल सेंटनर बाहर: कीवी टीम को टेस्ट सीरीज से पहले एक झटका भी लगा है। उनके स्टार ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर हाथ में फ्रैक्चर के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें पांचवें वनडे के दौरान चोट लगी। न्यूजीलैंड ने उनकी रिप्लेसमेंट भी घोषित कर दी है। उन्होंने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टेस्ट स्क्वाड में शामिल कर लिया है।

बताते चलें कि फॉक्सक्रॉफ्ट ने अपने टेस्ट करियर में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है। इसमें उन्होंने आयरलैंड के सामने 98 रन बनाए थे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि फॉक्सक्रॉप्ट को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट हेनरी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार