पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में कूपर कोनोली ने ऐसा छक्का लगाया जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। मिचेल स्टार्क की गेंद पर लगाया गया यह 100 मीटर लंबा सिक्स सीधे स्टैंड्स में जा पहुंचा। लेकिन इस शॉट से ज्यादा चर्चा युजवेंद्र चहल के मजेदार रिएक्शन की हो रही है।

Advertisement

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में सोमवार (11 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 55वे मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी छोटी लेकिन अहम पारी के दौरान ऐसा छक्का लगाया जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया।

Advertisement

कूपर कोनोली शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करते नजर आ रहे थे। वह 15 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर खेल रहे थे और रन बनाने में परेशानी हो रही थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को निशाने पर लिया।

कोनोली ने स्टार्क की गेंद पर फ्रंट फुट से जोरदार शॉट खेला। गेंद बल्ले से निकलते ही सीधे लंबी दूरी तय करते हुए स्टैंड्स में जा गिरी। यह छक्का पूरे 100 मीटर लंबा था और मैदान में मौजूद फैंस भी इसे देखकर झूम उठे।

हालांकि इस शॉट के बाद सबसे ज्यादा मजेदार रिएक्शन पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का रहा। डगआउट में बैठे चहल कैमरे में हाथ से इशारा करते नजर आए कि गेंद बहुत दूर चली गई है। उनका यह फनी रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस मुकाबले में कूपर कोनोली ने 27 गेंदों में 38 रन बनाए। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन की अहम साझेदारी भी निभाई। वहीं पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में 56 और श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार