मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच बुधवार (19 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया जिसे आरोन फिंच की कप्तानी वाली यूनिकॉर्न्स ने 21 रन से जीत लिया। यूनिकॉर्न्स की इस जीत में बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। मैथ्यू वेड, मार्कस स्टोइनिस और कोरी एंडरसन की आतिशी पारियों के चलते यूनिकॉर्न्स की टीम ने 212 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया और अंत में ये स्कोर बहुत बड़ा साबित हुआ।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले लेकिन कोरी एंडरसन ने अपनी पारी के दौरान आंद्रे रसल के खिलाफ एक इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद ही स्टेडियम के बाहर चली गई। एंडरसन के इस छक्के की दूरी 102 मीटर थी। एंडरसन के बल्ले से ये छक्का 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जब रसल ने ऑफ स्टंप के बाहर ओवरपिच गेंद डाली लेकिन एंडरसन ने खड़े-खड़े गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

Advertisement

एंडरसन के बल्ले से निकला ये छक्का काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, मज़े की बात ये रही कि बाद में आंद्रे रसल ने भी इस छक्के का बदला ले लिया। रसल ने अपनी 42 रनों की पारी के दौरान हारिस रऊफ को 108 मीटर लंबा छक्का मारा। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिकॉर्न्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया और नाइट राइडर्स के सामने एक मुश्किल चुनौती रखी। यूनिकॉर्न्स को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर मैथ्यू वेड ने अहम भूमिका निभाई। वेड ने 41 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 78 रनों की आतिशी पारी खेली।

इसके बाद जब नाइट राइडर्स की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो निर्धारित 20 ओवरों में नाइट राइडर्स की टीम 191 रन ही बना पाए और ये मैच 21 रन से हार गए। ये नाइट राइडर्स की तीन मैचों में लगातार तीसरी हार है और अब उनका आगे जाना काफी मुश्किल हो गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार