कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों आईपीएल 2021 के अपने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि उनकी टीम गेंदबाजी में रणनीति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी और उसने अंत में ज्यादा रन लुटा दिए। हैदराबाद को नाइट राइडर्स के हाथों पहले मुकाबले में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

वार्नर ने कहा, "मुझे नहीं लग रहा था कि इस पिच पर ज्यादा रन बनेंगे। नाइट राइडर्स ने स्थिति को बखूबी समझा और अच्छा साझेदारी की। हम अपनी रणनीति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और अंत में काफी रन लुटाए।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "ओस ने भी फासला बढ़ाया। ऐसी स्थिति में गेंदबाजों के खिलाफ हिट करना आसान नहीं होता। हम पहला मैच जीतना पसंद करते लेकिन इस मैदान पर हमें चार और मुकाबले खेलने हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार