7 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए रिकॉर्ड छह विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का मानना है कि उन्हें टूर्नामेंट में इससे बेहतर शुरुआत नहीं मिल सकती थी।

Advertisement

जोसेफ ने शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए जोकि आईपीएल के इतिहास में एक मैच में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 22 वर्षीय इस गेंदबाज ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पहले सीजन में 14 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। 

'आईपीएल टी-20 डॉम कॉम' ने जोसेफ के हवाले से बताया, "यह मेरे लिए एक सपने की तरह है। उन्होंने कहा कि वह इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकता था।"

जोसेफ इस मुकाबले में दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के स्थान पर खेले थे। उन्होंने कहा, "मैं बस मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था। यह मेरा पहला मैच था और मैं सिर्फ मैदान पर जाकर गेंदबाजी करके विकेट लेना चाहता था।"

मुंबई ने जोसेफ की दमदार गेंदबाजी के दम पर इस मुकाबले में हैदराबाद को 40 रनों से करारी शिकस्त दी। वे तालिका में फिलहाल, चौथे नंबर पर काबिज है जबकि हैदराबाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार