इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान मिडिलसेक्‍स और हैम्‍पशर के बीच खेले गए मैच में मैदान पर एक अजीब सा वाक्या देखने को मिला। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। दरअसल हुआ यूं कि हैम्‍पशर के गेंदबाज केथ बार्कर (Keith Barker) ने बल्लेबाज के साथ एक भद्दा मजाक किया था।

Advertisement

रन लेते वक्त मिडिलसेक्‍स के बल्लेबाज निक गुबिंस नॉन स्‍ट्राइक छोर पर फिसलकर गिर गए थे। निक गुबिंस कुछ पल के लिए मैदान पर लेटे रहे जिसके बाद रनअप पर वापसी करते वक्त गेंदबाज केथ बार्कर ने बल्लेबाज की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। जैसे ही बल्लेबाज ने गेंदबाज की ओर अपना हाथ दिया वैसे ही केथ बार्कर ने अपना हाथ पीछे खींच लिया। 

Advertisement

केथ बार्कर द्वारा मैदान पर की गई यह हरकर वाकई काफी खराब लग रही है। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का मानना है कि गेंदबाज को बल्लेबाज के साथ ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी। जब बल्लेबाज गिरा हुआ है तब आप उसके साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मिडिलसेक्‍स ने पहली पारी में महज 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैम्‍पशर ने अपनी पहली पारी में 208 रन बनाए। दूसरी पारी में भी मिडिलसेक्‍स कुछ खास नहीं कर सकी और 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। हैम्‍पशर ने 7 विकेट से इस मुकाबले को जीतने में कामयाबी पाई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार