County Championship: इंग्लैंड के नए कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के साथ काउंटी चैंपियनशिप में एक हफ्ते से भी कम समय में एक दिलचस्प वाक्या घटा। कुछ दिन पहले स्टोक्स ने काउंटी में 10 गेंदों में आठ छक्के लगाए थे। मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) की गेंद का सामना करते वक्त स्टोक्स चारों खाने चित्त हो गए और मैदान पर ही अंडरटेकर की तरह लेट गए।

Advertisement

बेन स्टोक्स एक छोटी गेंद के लिए जल्दी में थे लेकिन, शॉट खेलने के चक्कर में कमर के निचले हिस्से में गेंद जाकर लगी और असहनीय दर्द के चलते वो पिच पर ही लेट गए। इसके बाद लाबुशेन को दौड़कर स्टोक्स के पासे जाते देखा गया लेकिन, लाबुशेन काफी कूल अंदाज में गेंद को उछालते हुए नजर आए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को पहली बार कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में लीग क्रिकेट में तेज गेंदबाजी करते हुए देखा गया था, लेकिन बाद में वो बतौर स्पिनर भी गेंदबाजी करते हुए दिखे थे। काउंटी चैंपियनशिप में जो कि इंग्लैंड में हो रही है अतिरिक्त लाभ के लिए लाबुशेन मीडियम पेसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

अधिक अनुकूल विकेटों पर अच्छे प्रभाव के लिए लाबुशेन की इन गेंदों ने फैंस का ध्यान खींचा है। स्टोक्स जिन्हें शॉर्ट गेंद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और पुल शॉट खेलने के चक्कर में वो लगभग-लगभग खुदको चोटिल ही कर लेते हैं। हालांकि, कुछ सेकंड बाद स्टोक्स उठकर खड़े हो जाते हैं और बड़े ही आराम से बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार