जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन सीजन में कुछ समय के लिए इंग्लिश काउंटी टीम सरे की ओर से खेलने की संभावना है।
नबी रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 12.56 की औसत से कुल 60 विकेट चटकाए और जम्मू-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाया। माना जा रहा है कि वह 2 सितंबर से 'द ओवल' में यॉर्कशायर के खिलाफ होने वाले सरे के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इसके बाद ससेक्स और ग्लैमॉर्गन के खिलाफ होने वाले मैच में भी आकिब सरे की तरफ से खेल सकते हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने रविवार को 'आईएएनएस' को बताया, "हां, सारे कागजी काम पूरे होने के बाद आकिब को इंग्लैंड जाने के लिए वीजा मिल गया है। माना जा रहा है कि वह आज नई दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह 2 सितंबर से शुरू होने वाले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।"
सूत्रा ने आगे कहा, "इस दौरे का मुख्य मकसद भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के लिए यह देखना भी है कि क्या नबी इंग्लैंड में गेंद को अच्छी तरह से स्विंग करा सकते हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें रेड कूकाबुरा गेंद के साथ अनुकूल परिस्थितियों में ऐसा करने की जरूरत होगी।"
भारतीय टीम मैनेजमेंट और नेशनल सिलेक्टर्स न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए नबी को तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों और रेड कूकाबुरा गेंद के साथ खेलने का अनुभव देना चाहते हैं। नबी श्रीलंका के खिलाफ भारत की हालिया 1-0 से टेस्ट सीरीज जीत का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वह इंग्लैंड के घरेलू सीजन में खेल रहे कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ जुड़ने वाले हैं।
श्रीलंका में 16 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार वार्विकशायर के साथ फिर से जुड़ रहे हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव यॉर्कशायर के लिए खेलने लौटेंगे। अभी सरे की टीम में भारत के लेग-स्पिनर राहुल चाहर और अनकैप्ड बैटिंग ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर शामिल हैं।
भारतीय टीम मैनेजमेंट और नेशनल सिलेक्टर्स न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए नबी को तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों और रेड कूकाबुरा गेंद के साथ खेलने का अनुभव देना चाहते हैं। नबी श्रीलंका के खिलाफ भारत की हालिया 1-0 से टेस्ट सीरीज जीत का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वह इंग्लैंड के घरेलू सीजन में खेल रहे कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ जुड़ने वाले हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस बीच, 'आईएएनएस' को पता चला है कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार के काउंटी चैंपियनशिप के बाद के चरणों में खेलने की संभावना है। शमी और मुकेश दोनों अभी बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड 1 पर मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन के खिलाफ चल रहे दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं। सूत्र ने बताया, "पूरी जानकारी अभी पता नहीं है, लेकिन हो सकता है कि वह वहां खेलें।"