इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिसी टॉपले आईपीएल 2021 के सीजन में अपना डेब्यू करने वाले थे। उन्हें एक नहीं बल्कि दो आईपीएल फ्रैंचाइजियों ने ऑफर दिया था लेकिन एक सख्त नियम के कारण वो इसमें हिस्सा नहीं ले पाए।

Advertisement

टॉपले को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बतौर रिप्लेसमेंट खुद की टीम में शामिल होने के लिए आंमत्रण दिया था लेकिन काउंटी के सख्त नियमों के कारण टॉपले आईपीएल से वंचीत रह गए। काउंटी के नए नियमों के अनुसार आईपीएल नीलामी के 10 दिन के बाद तक ही काउंटी चैंपियनशिप  में खेलने वाला कोई भी इंग्लिश खिलाड़ी अपना नाम दे सकता है।

Advertisement

यह फैसला वहां के क्रिकेटर डायरेक्टर और सभी काउंटी कोचों की सहमती से लिया गया है। टॉपले पहले सीएसके की टीम में जोश हेजलवुड की जगह शामिल होने वाले थे। इसके अलावा वो राजस्थान की टीम में जोफ्रा आर्चर की जगह अपनी दावेदारी पेश करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सीएसके ने अब ऑस्ट्रेलिया के जैसन बेहरेनड्रॉफ को टीम में शामिल कर लिया है।

खबरों की माने तो काउंटी चैंपियनशिप में साल 2018 में अचानक से लियाम प्लकेंट, डेविड विली और टॉम कुरेन के जाने से अनकी टीमों पर प्रभाव पड़ा था। इसलिए अब वहां की मैनेजमेंट ने एक कट-ऑफ तय किया है जिसके अनुसार आईपीएल नीलामी के 10 दिन बाद तक की कोई भी खिलाड़ी किसी चोटिल के स्थान पर टूर्नामेंट में भाग ले सकता है।

 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार