भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज पर कोरोनावायरस का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। सिडनी में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा करते हुए तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को स्टैंडबाई पर रखा है। ऐसे में अगर कोरोना के मामले कम नहीं हुए तो हमें तीसरा टेस्ट मैच सिडनी की जगह मेलबर्न में होता दिख सकता है।

Advertisement

सिडनी के उत्तरी समुद्र तटों में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके बाद सीए के अधिकारियों ने आकस्मिक बैठक करने के बाद अधिकारियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है।

Advertisement

सीए ने आज एमसीजी को तीसरे टेस्ट मैच के बैक-अप वेन्यू के रूप में घोषित कर दिया है, यदि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 7 जनवरी को होने वाला तीसरा टेस्ट मैच नहीं होता है तो इस वेन्यू को 15 जनवरी को होने वाले आखिरी टेस्ट मैच की मेजबानी दी जा सकती है। तीसरे टेस्ट के लिए आयोजन स्थल पर अंतिम निर्णय बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान किया जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने एक बयान में कहा, "हमने हमेशा माना है कि इस वैश्विक महामारी के दौरान क्रिकेट के शेड्यूलिंग में चपलता, समस्या को सुलझाने और टीम वर्क करने की आवश्यकता होती है। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता सभी की सुरक्षा है और इसी कारण ये कदम उठाए जा रहे हैं।”

इसके अलावा टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में अभी लगभग दो हफ्तों का समय बाकी है, लेकिन चोटिल कंगारू सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अभी भी “पूरी स्पीड में भागने में थोड़ी परेशानी हो रही है”। ऐसे में उनका तीसरे टेस्ट में खेलना भी अभी तक तय नहीं है। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार