सीपीएल 2019 के 12वें मैच में जमैका तलावास ने बारबाडोस ट्राइ़डेंट्स ने 4 विकेट से हरा दिया। बारबाडोस ट्राइ़डेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 वविकेट पर 140 रन बनाए थे जिसके जबाव में जमैका तलावास की टीम ने 18.3 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 145 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीपीएल 2019 में जमैका तलावास की यह पहली जीत है।

Advertisement

जमैका तलावास की ओर से चैडविक वॉल्टन ने अर्धशतक जमाया और जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई। इस मैच में भले ही क्रिस गेल 19 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए  लेकिन अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया। 

Advertisement

क्रिस गेल के नाम रिकॉर्ड

क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 13000 रन बनानें वाले पहले बल्लेबाज बन गए। गेल ने 389 टी-20 मैचों की 381 पारियों के दौरान ऐसा कारनामा करने में सफलता पाई।

अबतक क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में 13013 रन बनाए हैं तो वही 22 शतक जमाने का कमाल किया है। इसके साथ - साथ टी-20 क्रिकेट में गेल के नाम 80 अर्धशतक और 958 छक्के दर्ज हैं।

क्रिस गेल के बाद टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम दर्ज है। मैक्कुलम ने 9922 रन टी-20 क्रिकेट में बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार