कैरेबियन प्रीमियर लीग के 22वें मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 17 रनों से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में टॉस जीतकर गुयाना की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी जहां उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। इस मैच में गुयाना की ओर से ब्रेंडन किंग ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल है। इसके अलावा कप्तान निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। इन सभी बल्लेबाजों के दम पर गुयाना की टीम ने 152 रन बनाए।

Advertisement

सेंट लूसिया की गेंदबाजी की बात करे तो वहाब रियाज और जेवर रॉयल ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ओबेड मैक्कॉय और रोस्टन चेज को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इसके अलावा रोस्टन चेज ने 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि इन बल्लेबाजों की ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और टीम लक्ष्य से 17 रन पीछे रह गई।
बता दें कि टिम डेविड का ऐसे खेलना आईपीएल के दूसरे चरण में आरसीबी की टीम के लिए फायदा है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है।
गुडाकेश मोटी और ओडेन स्मिथ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा इमरान ताहिर और नवीन उल हक के खाते में  एक-एक विकेट गया।

गुडाकेश मोती को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार