कैरेबियन प्रीमियर लीग के 25 वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स ने डकवर्थ लुईस के नियम से बारबाडोस रॉयल्स को 14 रनों से हरा दिया।

Advertisement

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने सेंट लूसिया किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा टिम डेविड ने भी 34 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

बारबाडोस की ओर से मोहम्मद आमिर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किया। इसके अलावा जेसन होल्डर, जोशुआ लिटिल, जैक लिंटौन, हेडन वाल्श और नईम यंग ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

बारिश के कारण बारबाडोस के लिए मैच को 19 ओवरों का कर दिया गया और तब उन्हें 170 रनों का लक्ष्य मिला।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम 19 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी।

सेंट लूसिया की ओर से डेविड वीज ने 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा जेवोर रॉयल, वहाब रियाज और अल्जारी जोसेफ के खाते में एक-एक विकेट गया।

Advertisement

सेंट लूसिया किंग्स की ओर से 5 विकेट चटकाने वाले डेविड वीज को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार