कैरेबियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स(टीकेआर) को 8 विकेट से हरा दिया। 160 रनों के लक्ष्य को सेंट किट्स ने आसानी से हासिल कर लिया। नौंवे मैच में यह सेंट किट्स की छठी जीत है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है।

Advertisement

सेंट किट्स के मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम के लिए कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली। सुनील नरेन ने भी कई मैचों के बाद बल्लेबाजी में अच्छे हाथ दिखाते हुए 18 गेंदों में 33 रन बनाए। टीकेआर के सभी बल्लेबाजों को एक अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रहा और सेंट किट्स को 160 रनों का लक्ष्य मिला।

सेंट किट्स की टीम की ओर से डोमिनिक ड्रेक्स और जॉन रस जगेसर के खाते में 3-3 विकेट गया। इसके अलावा शेल्डन कॉटरेल एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स ने ओपनर एविन लुईस के तूफानी शतक और क्रिस गेल के 18 गेंदों में 35 रनों की बदौलत 14.4 ओवरों में ही 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। लुईस ने 52 गेंदों में 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसमें जिसमें 16 गेंदों में 86 रन यानी 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे। 

टीकेआर की टीम की ओर से कीरोन पोलार्ड और अली खान के खाते में एक-एक विकेट गया।

Advertisement

सेंट किट्स की ओर से शानदार शतक जमाने वाले एविन लुईस को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार